फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youths who went to meet a friend were attacked with sharp weapons

Lucknow News: दोस्त से मिलने गए युवकों पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 21 Apr 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 21 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youths who went to meet a friend were attacked with sharp weapons
चिनहट। कंचनपुर मटियारी में रविवार को दोस्त से मिलने गए दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कंचनपुर मटियारी निवासी लक्की यादव के अनुसार, वह रविवार को कंचनपुर में अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी उनके मित्र नित्यम ने बताया कि उसका एक दोस्त अमन मटियारी में मिलने के लिए बुला रहा है। इसके बाद दोनों युवक साथ में मटियारी चले गए। इसी दौरान मटियारी स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास एक मुर्गे की दुकान के पास पहले से बैठे 7-8 अज्ञात युवक अचानक गाली-गलौज करने लगे। जब लक्की यादव और अमन ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने दुकान में रखे धारदार हथियार से तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं। उपनिरीक्षक विवेक मिश्रा ने बताया कि सब आपस में दोस्त हैं। मारपीट हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed