फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav replaced Shivpal as president of Lohia Trust, major reshuffle in Congress media department

यूपी: शिवपाल को हटाकर लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष बने अखिलेश यादव, कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा फेरबदल

Mon, 14 Sep 2026 10:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Sep 2026 10:15 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोहिया ट्रस्ट का भी अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ट्रस्ट के अध्यक्ष हुआ करते थे।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav replaced Shivpal as president of Lohia Trust, major reshuffle in Congress media department
अखिलेश यादव बने ट्रस्ट के अध्यक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोहिया ट्रस्ट का भी अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ट्रस्ट के अध्यक्ष हुआ करते थे। ट्रस्ट की बैठक में सभी आठों सदस्यों ने अखिलेश को अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी सहमति दी। अब अखिलेश के पास सपा के साथ लोहिया ट्रस्ट और जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट की भी कमान आ गई है। ट्रस्ट में अखिलेश के अलावा शिवपाल यादव, दीपक मिश्रा, आदित्य यादव, राम नरेश यादव, रामसेवक यादव, वीरपाल यादव और राजेश यादव सदस्य हैं। लोहिया ट्रस्ट का गठन सपा के गठन से पहले हुआ था। इसका उद्देश्य समाजवादी विचारधारा और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों का प्रचार-प्रसार करना रहा है। ट्रस्ट की गतिविधियों के जरिये समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ पार्टी के लिए संसाधन जुटाने में भी भूमिका भी रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा

 कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारियों की नई सूची जारी की गई है। मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेडा की ओर से जारी सूची में प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पुनीत पाठक सहित छह लोगों को क्षेत्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह प्रवक्ता के रूप में अंशु अवस्थी, सचिन रावत, अन्नू प्रसाद पासवान, सिद्धी श्री, उमाशंकर पांडेय, अनिल यादव पंखुड़ी पाठक सहित 45 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। स्टेट मीडिया पैनलिस्ट के रूप में 21 और जिला प्रवक्ता के रूप में सात लोगों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed