फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youths beatsup, video viral

हसनगंज के डालीगंज में मुख्य मार्ग पर अराजकता, युवकों ने की मारपीट, पत्थरबाजी, वीडियो वायरल

Mon, 29 Aug 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Youths beatsup, video viral
डालीगंज में मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
हसनगंज के डालीगंज में मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात को कुछ युवकों ने मारपीट की। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस अराजकता फैलाने वालों की तलाश कर रही है।
हसनगंज थाने से कुछ दूरी पर देर रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग जुटने लगे और मारपीट शुरू हो गइ।
इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के दौरान अफरातफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। हालांकि, अराजकता फैलाने वाले लोग वहां नहीं मिले।
डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक, तीन किशोरों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी कारण भीड़ लग गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन

याद रखना मेरा नाम इमरान है...
वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर देर शाम को वायरल हुआ। यह वीडियो कृष्णानगर इलाके के वीआईपी रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन-चार युवक दूसरे को बुरी तरह पीट रहे हैं। इस बीच आए एक व्यक्ति ने इन युवकों को खदेड़ दिया। इसके तुरंत बाद एक स्कूटी पर सवार चार युवक पहुंचे और उसी घायल युवक को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक ही स्कूटी पर बैठककर चारों युवक भाग निकले। भागते समय स्कूटी चला रहे युवक ने धमकी देते हुए कहा कि याद रखना मेरा नाम इमरान है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed