{"_id":"5f474f5a8ebc3e0bfe168fd8","slug":"youths-and-women-mangal-dal-will-get-game-kit-after-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन के बाद ही युवक व महिला मंगल दलों को मिलेगी खेल किट, ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित करने की कवायद फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन के बाद ही युवक व महिला मंगल दलों को मिलेगी खेल किट, ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित करने की कवायद फिर शुरू
Thu, 27 Aug 2020 11:47 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में गठित युवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों के माध्यम से ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की योजना को जमीन पर उतारने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत हर गांवों में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए खेल सामग्री (किट) दी जाएगी।
हालांकि खेल सामग्री देने से पहले सभी युवक व महिला मंगल दलों का सत्यापन कराने का फैसला किया गया है। युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में जिला युवा कल्याण अधिकारियों को दिशा निर्देश भेज दिया है। दरअसल, सरकार ने ग्रामीण खेल को प्रोत्साहित करने के लिए युवक एवं महिला मंगल दलों को फिर से सक्रिय करने का फैसला किया था। इसके तहत ही सभी युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए वितरण स्थगित कर दिया गया था।
अब लॉकडाउन खत्म हो चुका है। इसलिए खेल सामग्री का वितरण शुरू करने का फैसला किया गया है। युवा कल्याण विभाग ने सभी जिला युवा कल्याण अधिकारियों को अब तक गठित हो चुके युवक व महिला मंगल दलों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जिन जिलों या गांवों में इन दोनों संगठनों का गठन नहीं किया गया है, वहां जल्द से जल्द युवक व महिला मंगल दलों का गठन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने बताया कि अब लॉकडाउन खत्म हो चुका है। इसलिए मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री बांटी जाएगी। लेकिन, उससे पहले सभी युवक व महिला मंगल दलों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं।