फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth who returned from the village hangs himself

Lucknow News: गांव से लौटे युवक ने लगाया फंदा

Fri, 10 Jul 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Youth who returned from the village hangs himself
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में शुभम उपाध्याय (26) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन




मूलरूप से गोंडा के नगर कोतवाली गरीबे पुरवा निवासी शुभम उपाध्याय बिजनौर के बालाजीपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। वह कुछ दूर स्थित कंपनी में काम करते थे। मंगलवार शाम वह गांव से लौटे थे। उनके साथ रहने वाले दो अन्य युवक सुबह छह बजे ड्यूटी पर चले गए। शुभम ने दोपहर बाद दो बजे दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी जाने की बात कही थी। दोपहर बाद दोनों युवक ड्यूटी से लौटे तो शुभम को पंखे से चादर के सहारे लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुभम के परिजनों को खबर दी। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed