फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth took out tricolor rally

Lucknow News: युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली

Wed, 13 Aug 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth took out tricolor rally
निगोहां कस्बे में तिरंगा रैली के दाैरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता।
मोहनलालगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत इलाके में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। समाजसेवी हंसराज की अगुवाई में फुलवरिया से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस फुलवरिया आकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल युवकों ने लोगों को तिरंगा वितरित किया।
विज्ञापन

चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली। जवानों के साथ स्कूल के अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। तिरंगा रैली नवीन पब्लिक स्कूल मोहनलालगंज से शुरू होकर मोहनलालगंज बाजार रोड होते हुए कानपुर बाईपास से वापस स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

निगोहां में भी गूंजे
निगोहां में हर घर तिरंगा अभियान के तहत व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सिंह की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। मंडल कार्यालय से शुरू होकर यह रैली नगराम मोड़ पर संपन्न हुई। रैली में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान महामंत्री नवीन मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, दीनू बाजपेयी, अमन सिंह चौहान, गुड्डन सोनी, कंधई प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण हाथों में तिरंगा लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed