फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth spot dead in fire incident

ऐशबाग के हबीब नगर स्थित आरा मशीन में लगी आग, युवक जिंदा जला

Sat, 03 Apr 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
youth spot dead in fire incident
लखनऊ। ऐशबाग के हबीब नगर में बृहस्पतिवार देर रात आरा मशीन में आग लग गई। हादसे के दौरान कमरे में मौजूद मजदूर जगन्नाथ आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कमरे में मजदूर का जला शव मिला। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बाजारखाला निवासी अब्बास की हबीब नगर में आरा मशीन है। इसे उन्होंने पप्पू को किराए पर दे रखी है। आरा मशीन पर सीतापुर सिधौली निवासी जगन्नाथ (32) काम करता था। उसके साथ मजदूर दिलीप भी लकड़ी ठेकी के पास बने कमरे में रहता था। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद दोनों सो गए। दिलीप के अनुसार रात 2.30 बजे करीब लोगों के शोर से उसकी नींद खुली। कमरे से बाहर निकला तो आरा मशीन से लपटें उठती दिखीं। दिलीप ने जगन्नाथ को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरी नींद में था। इस बीच लपटें तेजी से फैलते हुए कमरे तक पहुंच गईं।
विज्ञापन

बुरादे से फैले धुएं से सांस लेना हुआ मुश्किल
दिलीप के मुताबिक लकड़ी ढेर और बुरादे के कारण आग तेजी से फैल रही थी। वहीं बुरादे के कारण धुआं भी अंदर फैलने लगा, जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वह किसी तरह बाहर भागा, जबकि कमरे में सो रहे जगन्नाथ को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। धुएं से आसपास के इलाके में दिक्कत बढ़ी तो लोगों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों ने पहुंच कर करीब ढाई घंटे की मशक्कत से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राख के ढेर में पड़ा था शव
प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला धनंजय सिंह के मुताबिक आग बुझाने के बाद अग्निशमन कर्मचारी कमरे में दाखिल हुए तो अंदर राख के ढेर में जगन्नाथ का शव पड़ा मिला। पुलिस आग लगने का कारण पता कर रही है। उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक आरा मशीन में आग से बचाव के संसाधन नहीं थे। इसके लिए मालिक को नोटिस दिया जाएगा। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

रूमी गेट के पास पेड़ों में लगी आग
चौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम रूमी गेट के निकट सड़क किनारे लगे पेड़ों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाई। आग लगने का कारण नहीं पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed