लखनऊ। पनुन कश्मीर संस्था ने बुधवार को महानगर स्थित गोल मार्केट में चंद्रशेखर आजाद और स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती धूमधाम से मनाई। चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मोमबत्तियां जलाकर पदाधिकारियों ने उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने दोनों देशभक्तों के बलिदान को याद किया और युवाओं को इनसे प्रेरणा लेने की अपील की।
संस्कृत भारती न्यास के अध्यक्ष जेपी सिंह और पनुन कश्मीर के सचिव रवि कचरू ने कहा, आज के युवाओं को चंद्रशेखर आजाद जैसे देशभक्तों से सीखने की जरूरत है। सनातन महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण, सुनील शंखधर, गिरीश जोशी, शरद श्रीवास्तव, संजीव पांडेय, प्रवीण राय, विश्वनाथ शुक्ला, शेखर श्रीवास्तव, विनय शुक्ला, डॉ. निरंजन, डॉ. अर्चना सक्सेना, सुमनलता, विवेक भट्ट, रामकुमार, डॉ. महेश शर्मा, जेएन मिश्रा, केशवनाथ, दिव्य प्रकाश आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।