फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government actively involved in relief work in areas hit by heavy rains, compensation of Rs 4 lakh to fami

यूपी: भारी बारिश वाले इलाकों में राहत कार्यो के लिए सरकार सक्रिय, पीड़ितों के परिवारों को चार लाख का मुआवजा

Sun, 27 Sep 2026 10:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 27 Sep 2026 10:50 PM IST
सार

Rain in UP: बीते दो दिनों से प्रदेश में हुई अति बारिश से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसी के साथ-साथ फसल भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। 
 

विज्ञापन
UP: Government actively involved in relief work in areas hit by heavy rains, compensation of Rs 4 lakh to fami
बारिश के चलते खेतों में गिरी धान की फसल।

विस्तार

प्रदेश में जारी भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बीच योगी सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है। राहत आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने रविवार को जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों से संवाद कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए। समस्याओं का तत्काल समाधान करने और राहत कार्यों में लापरवाही न बरतने को कहा गया। राहत आयुक्त के अनुसार, 25 से 27 सितंबर की सुबह तक प्रदेश में 66.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। यह इस अवधि की सामान्य वर्षा 7.6 मिलीमीटर से 775 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के 75 में से 56 जिलों में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। फर्रूखाबाद में सामान्य से 7,385 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। कन्नौज में 5,664 प्रतिशत और शाहजहांपुर में 4,408 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। हमीरपुर में 4,240 प्रतिशत और महोबा में 4,100 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त मकान और फसल का आकलन
अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 1021 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। हरदोई में 272, सीतापुर में 108 और चंदौली में 75 मकानों को नुकसान पहुंचा। औरैया में 60, गोंडा में 54, हमीरपुर में 51, शाहजहांपुर में 47 और बहराइच में 44 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन इन मामलों में मदद उपलब्ध कराने में जुट गया है। अधिकारियों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण और आकलन कर नियमानुसार सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत और बचाव अभियान तेज
राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और आपदा विशेषज्ञों को क्षेत्र में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा। राहत सामग्री और अनुमन्य सहायता राशि का वितरण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए। प्रभावित परिवारों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने को भी कहा गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने आमजन से आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क करने की अपील की है।

योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल मिल रही राहत

प्रदेश में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने की संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई है। अयोध्या और बस्ती में तेज आंधी-पानी से प्रभावित परिवारों के बीच जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से घटना के 24 घंटे के अंदर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।

अयोध्या में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान के कारण चार लोगों की असामयिक मृत्यु हुई। इन सभी की मृत्यु पेड़ गिरने के कारण हुई। वहीं, बस्ती में भी आपदा प्रभावित दो परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed