फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Signatures and nameplates in Hindi will bring about change: Akhilesh Nigam

हिंदी में हस्ताक्षर और नेमप्लेट से आएगा बदलाव : अखिलेश निगम

Mon, 28 Sep 2026 02:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Signatures and nameplates in Hindi will bring about change: Akhilesh Nigam
स्वभाषा सम्मान-हिंदी हस्ताक्षर अभियान’ का रविवार को विजय नगर स्थित मंगलमान कार्यालय में समापन ह
लखनऊ। मातृभाषा के प्रति स्वाभिमान जगाने के उद्देश्य से चलाए गए ‘स्वभाषा सम्मान-हिंदी हस्ताक्षर अभियान’ का रविवार को विजय नगर स्थित मंगलमान कार्यालय में समापन हुआ। अभियान के तहत राजधानी के 40 से अधिक विद्यालयों में जनजागरण किया गया। समापन समारोह में सहभागी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, नोडल शिक्षकों और कार्यकर्ताओं को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि स्वभाषा का सम्मान राष्ट्र के स्वाभिमान की नींव है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के पूर्व डीआईजी डॉ. अखिलेश कुमार निगम ने कहा कि रोजमर्रा के छोटे-छोटे व्यवहार स्थायी बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने लोगों से हिंदी में हस्ताक्षर करने, घरों की नामपट्टिकाएं हिंदी में लगाने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद हरशरण लाल गुप्त ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। अभियान के संयोजक डॉ. तेजस्वी गोस्वामी और सह-संयोजक राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित अभियान में कार्यकर्ताओं नवल पांडे, उज्जवल पांडेय, योगेश, आलोक गुप्ता सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राम कुमार तिवारी ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान मंगलमान अध्यक्ष एवं वास्तुविद गणेश ताम्रकार, अभियान के मार्गदर्शक डॉ. अनंत प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

स्वभाषा सम्मान-हिंदी हस्ताक्षर अभियान’ का रविवार को विजय नगर स्थित मंगलमान कार्यालय में समापन ह

स्वभाषा सम्मान-हिंदी हस्ताक्षर अभियान’ का रविवार को विजय नगर स्थित मंगलमान कार्यालय में समापन ह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed