फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth should focus on research for human welfare, digital empowerment is necessary in the field of education

Lucknow News: मानव कल्याण के लिए शोध पर फोकस करें युवा, शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण जरूरी

Fri, 11 Jul 2025 06:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Youth should focus on research for human welfare, digital empowerment is necessary in the field of education

विज्ञापन

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय  परिसर में नवनिर्मित कौटिल्य भवन का लोकार्पण  किया। इस मैाके पर विश्वविद्यालय के एपी सेन सभागार में  उन्होंने  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 118 कम्प्यूटर किट वितरित कर आंगनबाड़ी केंद्रों में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया।
इस मैाके पर विद्यार्थियों को सुझाव दिया के वे बच्चों, किसानों, पशु-पक्षियों, रोगों और मानव जीवन से जुड़ी समस्याओं पर शोध करें। एआई जैसी आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  डिजिटल युग में  शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी संसाधनों की पहुंच  बेहद जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों को कम्प्यूटर किट बांटना एक दूरदर्शी और संवेदनशील प्रयास है, जिससे बाल विकास की आधारशिला और सशक्त होगी।  साथ ही महिला सशक्तिकरण और डिजिटल साक्षरता को नई गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि यहां के आईटी विभाग के विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षिक व  प्रेरणादायक वीडियो तैयार करनी चाहिए जो संस्कार, नैतिक शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता जैसे विषयों पर आधारित हों, ताकि उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखाया जा सके। उन्होंने नोएडा क्षेत्र की आंगनबाड़ियों में इसी प्रकार के पहल के सफलता की चर्चा की।

कहा कि  प्रदेश के 18 विश्वविद्यालयों को नैक से ग्रेडिंग  मिली है । राज्य के कई विश्वविद्यालय अब विश्वस्तरीय रैंकिंग की ओर बढ़ रहे हैं।  हमें अपने विश्वविद्यालयों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना होगा। पिछले छह वर्षों में लखनऊ विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश में छह डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है, जिससे रक्षा उत्पादन को गति मिलेगी। लखनऊ में अब ’ब्रह्मोस’ जैसे उन्नत मिसाइल सिस्टम का निर्माण हो रहा है।  कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय  और प्रति कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने  विश्वविद्यालय की प्रगति के साथ ही यहां कराये जा रहे नए कार्यों की जानकारी  दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed