फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth murdered his elder brother

Lucknow News: संपत्ति के लालच में किया था बड़े भाई का कत्ल

Sun, 07 May 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered his elder brother
लखनऊ। बिजनौर इलाके में किसान विपिन चंद की हत्या उसके छोटे भाई सचिन ने ही की थी। मृतक के पिता ने बिजनौर थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सचिन को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

30 अप्रैल की शाम विपिन का शव गांव में एक नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला था। अभी तक की छानबीन में पता चला है कि सचिन ने संपत्ति के लालच में वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन

बिजनौर के माती गांव निवासी विपिन चंद (38) अपनी पत्नी कमलेश और 11 वर्षीय बेटे अनुराग के साथ रहकर खेती किसानी करता था। मृतक के पिता दयाशंकर के अनुसार, 29 अप्रैल को छोटा बेटा सचिन बड़े भाई विपिन को खेत में पानी डालने की बात कहकर अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे सचिन घर आ गया, पर विपिन उसके साथ नहीं था। जब विपिन के बारे में सवाल किया तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। रात होने पर भी जब विपिन नहीं लौटा तो पिता ने फिर से सचिन से सवाल-जवाब किया।
इस पर सचिन गोलमोल जवाब देने लगा। शंका होने पर दयाशंकर ने गांव वालों की मदद से विपिन की तलाश शुरू की, पर कुछ पता नहीं चल सका। 30 अप्रैल की सुबह वह विपिन की गुमशुदगी दर्ज कराने बिजनौर थाने पहुंचे तो पुलिस ने विपिन की फोटो लाकर देने की बात कही।
इस पर दयाशंकर घर लौटा आए। कुछ ही देर के बाद उनको इस बात का पता चला कि गांव के पास बने नाले में एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा है। दयाशंकर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि नाले में पड़ा शव विपिन का है।

पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को दयाशंकर यादव ने छोटे बेटे सचिन के खिलाफ बड़े बेटे विपिन की हत्या करने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने सचिन को हिरासत में ले लिया है।
अभी तक की गई पूछताछ में इस बात का पता चला है कि सचिन ने संपत्ति के लालच में आकर विपिन की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed