{"_id":"6478fc525e222e50690072b6","slug":"youth-molest-a-girl-fir-filed-lucknow-news-c-13-lko1064-266966-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शादी का झांसा देकर किया शोषण, दो बार गर्भपात भी कराया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शादी का झांसा देकर किया शोषण, दो बार गर्भपात भी कराया, मुकदमा दर्ज
Fri, 02 Jun 2023 01:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:08 PM IST
सार
युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। युवक उसके साथ लिव-इन में भी रहता था। युवती का कहना है कि जब भी उसने शादी के लिए कहा तो युवक टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजीपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने फार्मा कंपनी के कर्मचारी आशुतोष दूबे पर शादी का झांसा देकर शोषण और गर्भपात करने का केस दर्ज कराया है। आरोपी बिहार के सीवान का रहने वाला है। मूलरूप से अयोध्या निवासी युवती के अनुसार, करीब छह साल पहले आशुतोष दूबे ने उसे प्यार के जाल में फंसाया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर शोषण किया। काफी दिन आरोपी लिव-इन में भी रहा। आशुतोष उत्तराखंड की एक फार्मा कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
युवती को बहाने से उत्तराखंड भी ले गया और गलत काम किया। आरोप है कि शादी के लिए कहने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। इसकी शिकायत उत्तराखंड पुलिस से की तो आशुतोष ने जल्द शादी करने का वादा किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खेती में लगे लोगों की मजदूरी की न्यूनतम दरें 5980 रुपये प्रतिमाह या 230 रुपये प्रतिदिन निर्धारित
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महापौर और अध्यक्षों की कार्यशाला में सीएम योगी ने दिए निर्देश : शहरों के विकास के लिए पांच मानक बनाकर करें काम
इस बीच युवती दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात भी करा दिया। फरवरी में आरोपी बीएड की परीक्षा देने के लिए बिहार गया और मोबाइल बंद कर लिया। आजिज आकर युवती ने सीएम दफ्तर में लिखित शिकायत की। बीते बुधवार को आरोपी के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।