फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth from another religion attempts to kidnap teenage girl.

Lucknow News: दूसरे धर्म के युवक ने किया किशोरी के अपहरण का प्रयास

Wed, 07 Oct 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Youth from another religion attempts to kidnap teenage girl.
लखनऊ। नाका में सोमवार दोपहर दूसरे धर्म के युवक पर किशोरी के अपहरण के प्रयास और विरोध पर किशोरी के भाई को पीटने का आरोप है। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ नाका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी के पिता ने बताया कि सोमवार दोपहर बेटी घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इस बीच रिजवान बेटी को खींचकर जबरन अपने साथ ले जाने लगा। बेटी की चीख सुन बाहर आए बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीट दिया। पिता ने बताया कि आवाज सुन वह घर के बाहर आए और बेटे को बचाया। आरोप है कि रिजवान पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। थाना प्रभारी नाका विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराकर एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed