फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth festival filled with colours of talent

Lucknow News: युवा महोत्सव में भरे हुनर के रंग, रंगोली व पोस्टर के जरिये दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

Tue, 03 Dec 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Youth festival filled with colours of talent
फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।
लखनऊ। गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में विज्ञान फाउंडेशन व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। रविवार को पहला सत्र महिला हिंसा के विरुद्ध जागरूकता थीम पर रहा। पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपना हुनर दिखाया। इसमें बाल निकुंज मेमोरियल, जीआईसी विकास नगर, महात्मा मेमोरियल इंटर काॅलेज बालागंज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, शिया पीजी काॅलेज समेत तमाम स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


पोस्टर व रंगोली में लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण व घरेलू हिंसा को दर्शाया। वहीं प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने अध्यापकों के सवालों के जवाब दिए। रंगोली प्रतियोगिता में जीजीआईसी की वर्षा, रचना, रिया व रुचि ने बाजी मारी, फेस पेंटिंग में बाल निकुंज के जतिन, काजल व अभय अव्वल रहे।
विज्ञापन


आयोजन की सदस्य प्रीति मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य 25 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच चलने वाले महिला हिंसा विरोधी अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करना है। 181 हेल्पलाइन की महिला पुलिसकर्मियों की ओर से छात्राओं को महिला उत्पीड़न से संबंधित जानकारी दी गईं। मुख्य अतिथि उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग रेखा दिवाकर ने कहा कि नारी के सम्मान में यूथ फेस्ट जैसे कार्यक्रम सराहनीय हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed