फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth drowns in Gomati

Lucknow News: गोमती में नहाने पहुंचा युवक डूबा

Tue, 30 Sep 2025 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in Gomati
लखनऊ। बख्शी का तालाब के कुम्हरावां गांव निवासी मो. मुस्तफा (25) सोमवार दोपहर हसनगंज के डालीगंज पुल के पास गोमती में नहाते समय डूब गए। पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ ने काफी देर तक खोजबीन की, पर उनका कुछ पता नहीं चला। मुस्तफा मानसिक रूप से कमजोर थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार के मुताबिक मुस्तफा, पिता यूनुस और भाई मो. मुअज्जम के साथ कुम्हरावां में रहते थे। कुछ दिन पहले वह भाई के साथ डालीगंज में झुग्गी में रहने वाले मामा रईस के घर आए थे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12 बजे मुस्तफा भाई के साथ डालीगंज पुल होते हुए गोमती के किनारे पहुंचे और फिर नदी में नहाने उतर गए। उनका भाई किनारे ही खड़ा रहा। करीब 15 मीटर तक मुस्तफा तैरे और फिर डूबने लगे। यह देख मोअज्जम ने शोर मचाना शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोग पुलिस को जानकारी देने के साथ मुस्तफा को तलाशने लगे। इस बीच पुलिस और एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कर दिया। देर शाम तक मुस्तफा का पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने बताया कि मुस्तफा को मिर्गी की बीमारी भी थी। मंगलवार सुबह फिर खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed