फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth dies in accident, jam for half an hour

Lucknow News: हादसे में युवक की मौत, आधा घंटे जाम

Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, jam for half an hour
बछरावां कोतवाली क्षेत्र में सडक़ हादसे के बाद ओवर ब्रिज पर लगा जाम। - फोटो : संवाद
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह बाइक से ऊंचाहार से अपने घर जा रहा था। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर वाहनों की लाइन लग गई। शव हटने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझइया निवासी जीशान (22) पुत्र मो. इस्लाम वाहन चालक थे। वह विदेश जाने की तैयारी में थे। रविवार सुबह बाइक से ऊंचाहार कस्बे अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेने गए थे। वापस घर जाते समय रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद जीशान वाहन के नीचे आ गए। वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना से पुल पर जाम लग गया। दो एंबुलेंस भी फंस गईं। सूचना के बाद पुलिस वहां आई और शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। इस दौरान 10.45 बजे से 11.15 बजे तक जाम लगा रहा। सूचना पर घर वाले सीएचसी पहुंचे। घटना से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। वह तीन बहनों का अकेला भाई था। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed