फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth dies due to electrocution in RO plant

Lucknow News: आरओ प्लांट में करंट से युवक की मौत

Mon, 12 Aug 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 12 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in RO plant
मिल एरिया थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत के बाद आरओ प्लांट में लटकता ताला। - फोटो : संवाद
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में आरओ प्लांट में कार्य करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने शव को मर्च्युरी में रखने को कहा, लेकिन संचालक ने एक नहीं सुनी। युवक की मौत से घबराया प्लांट संचालक जिला अस्पताल से शव लेकर भाग गया।
विज्ञापन


यह घटना वैसे तो शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को देर शाम को हुई। पुलिस दो घंटे तक युवक का शव खोजती रही। बाद में पता चला कि परिजन शव लेकर घर चले गए। प्रयागराज का रहने वाला प्रमोद कुमार (19) रामसजीवन यहां रायबरेली शहर के मलिकमऊ कॉलोनी में परिवार समेत रहता था। वह सुल्तानपुर रोड पर शारदा नहर स्थित आरओ प्लांट में काम करता था।
विज्ञापन

आरओ प्लांट मलिकमऊ के रहने वाले ही एक व्यक्ति का है। दोपहर के समय प्रमोद को करंट लग गया। आरओ प्लांट संचालक समेत अन्य लोग प्रमोद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी कक्ष में तैनात ईएमओ डॉ. रोशन पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ ने शव को मर्च्युरी में रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके संचालक युवक के शव को लेकर भाग गया। परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो वह शव का पता लगाने में जुटी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर आरओ प्लांट बंद मिला। पुलिस मलिकमऊ कॉलोनी पहुंची तो वहां पर भी जिस मकान में युवक रह रहा था, वहां ताला बंद था।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परिजन शव लेकर प्रयागराज चले गए हैं। कहा जा रहा है कि प्लांट संचालक की लापरवाही से युवक की जान गई। इसलिए संचालक प्लांट बंद करके भाग गया।

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर प्रयागराज चले गए हैं। करंट लगने से युवक की मौत हुई थी। आरओ प्लांट संचालक की तलाश की जा रही है।

करंट से महिला का हाथ झुलसा
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मुस्तकीम गंज गांव में रविवार सुबह नौ बजे एचटी लाइन की चपेट में आने से एक वृद्धा झुलस गई। 60 वर्षीय मजीदुन ने बताया कि सुबह गांव के किनारे स्थित पीपल के पेड़ के नीचे डंडे में हसिया बांधकर बकरियों के लिए पत्तियां काट रही थी। तभी वह एचटी लाइन की चपेट में आ गई। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करंट से वृद्धा का दाहिना हाथ झुलस गया। उसे सीएचसी में इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed