{"_id":"67b5ca6f1f6042fd9c04ec4d","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-while-setting-up-tent-in-bahraich-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: टेंट लगाते समय करंट से युवक की मौत, घर के पड़ोस में मुंडन कार्यक्रम में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: टेंट लगाते समय करंट से युवक की मौत, घर के पड़ोस में मुंडन कार्यक्रम में हुआ हादसा
Wed, 19 Feb 2025 05:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Feb 2025 05:41 PM IST
सार
बहराइच में एक मुंडन कार्यक्रम में टेंट लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसा पड़ोस के घर में मुंडन कार्यक्रम के दौरान हुआ।
विज्ञापन
करंट लगने से हुई मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी के गुलरा गांव में टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर को गांव निवासी टेंट संचालक निखिल गुप्ता (22) पुत्र राम सेवक पड़ोसी हीरालाल के घर उनके बेटे के मुंडन कार्यक्रम में टेंट लगाने पहुंचा था जहां टेंट में एलईडी लाइट का तार जोड़ते समय वह करंट के चपेट में आ गया। गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
इस बीच लोग उसे इलाज के लिए लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे घर ले आए जहां कई घंटे तक महिलाएं उसे मृत न मानते हुए तेल मालिस कर होश में लाने की कोशिश में जुटी रहीं।
विज्ञापन
मृतक चार भाई-बहन थे जिसमें वह सबसे बड़ा था उससे छोटा उसका भाई अमन (13), साक्षी (11) और सोनाक्षी (09) हैं। पिता दोनों आंखों से अंधा है जिससे परिवार की जिम्मेदारी मृतक बेटे निखिल पर ही थी। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन