{"_id":"6733b31e8b8cbbc918009294","slug":"youth-dies-due-to-collision-with-uncontrolled-vehicle-raebareli-news-c-101-1-slko1031-122395-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Wed, 13 Nov 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। बेकाबू वाहन की टक्कर से मंगलवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोना पिटना मच गया। सरेनी थाना क्षेत्र के बसवन्ना मजरे मुरारमऊ निवासी लाल बहादुर यादव (65) मंगलवार दोपहर बाद लगभग दो बजे बाइक से हरचंदपुर की तरफ से ढकिया चौराहा की ओर लौट रहा था। जैसे ही लाल बहादुर सिरसा घाट स्थित मलिकमऊ कृषि वानिकी के पास पहुंचा उसे किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लाल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस के जरिए सीएससी जतुआ टप्पा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक लाल बहादुर हेलमेट पहन रखा था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।