फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth died in road accident

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, बचने को दौड़ाई एसयूवी, ट्रेलर से भिड़ी, दोस्त की मौत

Mon, 27 Feb 2023 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth died in road accident
- बीबीडी थानाक्षेत्र की वारदात, गंभीर धाराओं में एफआईआर
विज्ञापन

- प्रॉपर्टी डीलर का दावा, उन पर दागी गईं गोलियां
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। तिवारीगंज में अयोध्या हाईवे पर रविवार रात प्रॉपर्टी डीलर धनंजय सिंह पर हमला हो गया। उसने बचने के लिए एसयूवी दौड़ाई तो ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में उसके दोस्त राहुल की मौत हो गई। आरोप है कि उन पर गोलियां भी चलाई गईं। हालांकि, पुलिस की जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विपुलखंड निवासी धनंजय सिंह के मुताबिक, वैभव सिंह व गौरव सिंह उनसे पांच लाख की रंगदारी मांग रहे थे। कुछ दिन पहले कॉल कर रकम मांगी थी। विरोध पर अंजाम भुगतने की बात कही थी। दावा है कि रविवार को दोबारा कॉल की और कहा कि अब तक पैसे नहीं दिए हैं। अब तुम व्यापार नहीं कर सकते हो। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

धनंजय के मुताबिक, देर रात करीब ढाई बजे बाराबंकी से लौट रहे थे। झारखंड निवासी दोस्त राहुल (27) भी एसयूवी में था। तिवारीगंज में जायका रेस्टोरेंट के पास अचानक दो गाड़ियां पीछा करने लगीं। असलहों से लैस कार सवारों ने कुछ दूरी पर उनकी एसूयवी रुकवा ली। यह देख उन्होंने तेजी से एसयूवी दौड़ाई तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। संतुलन बिगड़ने से एसूयवी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में राहुल की मौत हो गई। बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आरोपियों पर रंगदारी, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के आने के बाद मंगलवार को राहुल का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक घटना के नहीं मिले साक्ष्य
इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपों से संबंधित साक्ष्य नहीं मिले हैं। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक यही सामने आया है कि घटना हादसा है। इसमें एक शख्स की जान गई। वादी के आरोपों की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed