{"_id":"62f5fd878695da71537d8dd5","slug":"youth-crushed-to-death-with-brick-in-chinhat-dead-body-found-in-empty-plot-not-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : चिनहट में ईंट से कूंचकर युवक की हत्या, प्लॉट में पड़ा मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : चिनहट में ईंट से कूंचकर युवक की हत्या, प्लॉट में पड़ा मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Sat, 13 Aug 2022 01:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:15 AM IST
सार
चिनहट के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक युवक की सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। पास ही खून भी पड़ा है। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। युवक के शरीर सफेद टी शर्ट और कार्बन ब्लैक जींस है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में चिनहट इलाके में शुक्रवार सुबह एक प्लॉट में युवक का खून लथपथ शव पड़ा मिला। उसके पास खून से सनी ईंट भी मिली है। पुलिस के मुताबिक सिर पर ईंट के कई प्रहार कर युवक की हत्या की गई है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
चिनहट के हरदासी खेड़ा गांव स्थित आवास विकास संघ के प्लॉट में करीब 30 साल के युवक का शव मिला है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह के मुताबिक युवक के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। पास ही खून भी पड़ा है। युवक के शरीर सफेद टी शर्ट और कार्बन ब्लैक जींस है।
विज्ञापन
शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से लापता युवकाें की सूची व तस्वीरें मांगी गई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त में दिक्कत आ रही है, लेकिन उसकी उंगलियों पर अंग्रेजी में रवि नाम गोदा हुआ है। चार उंगलियों पर अंग्रेजी के एक-एक अक्षर लिखे हैं। इसी आधार पर पुलिस रवि नाम मानकर पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात स्थल पर संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध करने के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन