{"_id":"6ac6a6e86234276f0b0b8d45","slug":"expectation-gomti-water-level-to-drop-by-up-to-two-feet-in-two-days-lucknow-news-c-13-lko1070-1955546-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद : दो दिन में दो फीट तक घटेगा गोमती का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद : दो दिन में दो फीट तक घटेगा गोमती का पानी
विज्ञापन
बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।
विज्ञापन
लखनऊ। तराई क्षेत्र में बीते सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश का पानी लखनऊ तक पहुंचकर गोमती के उफान की वजह बना है। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई के जलभराव वाले क्षेत्रों से सरायन, बेहटा समेत सहायक नदियों के जरिये पानी गोमती में आया। इससे लखनऊ में नदी का जलस्तर सामान्य से 2.44 मीटर यानी करीब आठ फीट ऊपर 108.14 मीटर तक पहुंच गया और फैजुल्लागंज समेत नदी के किनारे के निचले इलाकों में पानी भर गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नैमिषारण्य और इटौंजा में बीते 48 घंटे से जलस्तर स्थिर है। इससे दो दिनों में लखनऊ में भी करीब दो फीट तक पानी घटने की उम्मीद है।
अधिशासी अभियंता मुकेश वैश्य के अनुसार 24 से 27 सितंबर के बीच तराई क्षेत्र में हुई भारी बारिश का पानी करीब 30 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से नीचे की ओर बढ़ते हुए लखनऊ तक पहुंचा है। 26 सितंबर को लखीमपुर खीरी में 342 और सीतापुर में 273 मिलीमीटर बारिश हुई। चार दिनों में हुई बारिश कई क्षेत्रों में पूरे मानसून सीजन के सामान्य आंकड़े के बराबर रही। लगातार बारिश और पहले से भरे जलस्रोतों के कारण बड़ी मात्रा में पानी निचले क्षेत्रों की ओर बहा और गोमती के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।

बैकुंठ धाम में भरा गोमती का पानी।
विज्ञापन