{"_id":"6a25d17948f0ec15d4065510","slug":"youth-club-started-with-a-win-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1772863-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूथ क्लब ने किया जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूथ क्लब ने किया जीत से आगाज
विज्ञापन
क्रिकेट
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच शौर्य प्रताप बिंद के हरफनमौला खेल की बदौलत यूथ क्रिकेट क्लब ने रविवार से शुरू हुए प्रथम मातृभूमि टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। डीजीआई ग्राउंड पर खेले गए मैच में यूथ क्लब ने सेंट्रल क्रिकेट क्लब को 62 रनों से पराजित किया।
क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे टूर्नामेंट में आज मुख्य अतिथि मातृभूमि संस्था के डायरेक्टर मनोज शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर ध्रुव क्रिकेट एकेडमी के कोच दीपक यादव और बीसीसीआई के स्कोरर विकास पांडेय मौजूद रहे।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्लब ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। एम इस्लाम ने 61 और शौर्य ने 23 रन का योगदान दिया। सेंट्रल क्लब की ओर से यशवंत यादव, सुधांशु, सत्यम पाण्डेय और अनिकेत नारायण ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में सेंट्रल क्लब की टीम शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन
पूरे मुकाबले में टीम खराब प्रदर्शन से उबर न सकी और 17.2 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। हिमांशु शर्मा ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। यूथ क्लब की ओर से अपूर्व विक्रम और शौर्य पी बिंद ने तीन-तीन विकेट चटकाए।