फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth caught with 13 counterfeit 500 notes

Lucknow News: 500 के 13 नकली नोटों के साथ पकड़ा गया युवक

Sun, 12 Jul 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth caught with 13 counterfeit 500 notes
दुबग्गा। दुबग्गा इलाके में दुकानों पर कथित तौर पर नकली नोट चलाने वाले युवक को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शनिवार दोपहर पकड़ा। उसके पास से 500 रुपये के 13 नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस नोटों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि रहीमाबाद के फतेहपुर गांव निवासी संजीव मिश्रा झांखरबाग चौराहे के आसपास कई दिनों से 500 रुपये के नोटों से खरीदारी कर रहा था। दुकानदारों और ग्रामीणों को नोटों पर संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से संजीव को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 13 नकली नोट मिले। बरामद कई नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे हैं। पानी में भी उनका रंग बदल रहा है। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस नकली नोटों की आपूर्ति का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed