फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth beaten to death with a lathi following a dispute over a pathway

Lucknow News: रास्ते के विवाद में युवक को लाठी से पीटा, मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death with a lathi following a dispute over a pathway
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोसाईंगंज के उम्मेदखेड़ा गांव निवासी श्रमिक महेश (41) को रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इस मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महेश की मां सुमित्रा देवी के अनुसार, बेटा शुक्रवार सुबह मजदूरी करने गया था। शाम को लौटते समय पड़ोस के शिवा, राजन, पच्चू और उनके एक अज्ञात साथी ने उसे रोका और झगड़ा करने लगे। महेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे अधमरा कर दिया। हमलावर महेश को मरा हुआ समझकर भाग गए। गांव के लोगों ने महेश को मरणासन्न हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि शिवा, राजन, पच्चू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस पर लापरवाही का आरोप
महेश के परिजनों ने गोसाईंगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची पर घायल महेश को अस्पताल नहीं पहुंचाया। महेश की बेटी अनीता ने आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने पर पिता की सांसें चल रही थीं। समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह ने इस आरोप को गलत बताया है। उनका दावा है कि पुलिस ने महेश को सबसे पहले सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार दी गई थी धमकी
सुमित्रा का आरोप है कि नामजद आरोपियों से रास्ते को लेकर उनका काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोपियों ने महेश को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि, उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि आरोपी उनके बेटे की हत्या कर सकते हैं। एडीसीपी ने बताया कि घायल महेश की तहरीर पर पहले मारपीट की धारा में एफआईआर दर्ज हुई थी। महेश की मौत के बाद अब गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed