फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth beaten to death: Congress state president meets family, arrives on Rahul Gandhi's instructions

युवक की पीट-पीटकर हत्या : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार से की मुलाकात, राहुल गांधी के निर्देश पर पहुंचे

Mon, 06 Oct 2025 07:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Oct 2025 07:06 PM IST
सार

रायबरेली में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन
Youth beaten to death: Congress state president meets family, arrives on Rahul Gandhi's instructions
मृतक युवक के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में चोर समझ कर युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। दलित युवक की हत्या के बाद से कांग्रेस हाईकमान एक्शन में है।

विज्ञापन


सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फतेहपुर पहुंचे, जहां पर पूरे तुराब अली गांव जाकर मृतक हरिओम के पिता गंगादीन और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। कहा कि सांसद राहुल गांधी के कहने पर वह यहां आए हैं। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। 
विज्ञापन


उधर मामला राजनीतिक रूप से गर्म होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। सोमवार दोपहर को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास सन्नाटा फैला हुआ है। पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन कई और नाम भी शामिल हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हाल यह है कि गांव में महिलाएं और बच्चे ही बचे हैं। पुरुष भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed