{"_id":"67478812bc980789980b3d66","slug":"youth-arrested-with-cartridges-at-charbagh-metro-station-lucknow-news-c-13-1-lko1103-970740-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग मेट्रो स्टेशन पर युवक कारतूस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग मेट्रो स्टेशन पर युवक कारतूस के साथ गिरफ्तार
Thu, 28 Nov 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दीपक।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को स्कैनिंग के दौरान युवक को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। नाका पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बलिया के सुखपुरा निवासी दीपक कुमार है। दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह लखनऊ में रेलवे की परीक्षा देने आया था। चारबाग मेट्रो स्टेशन पर दीपक ने बैग स्कैनिंग डिवाइस पर रखा था। तभी स्क्रीन पर बैग में कारतूस दिखा। मेट्रो कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किसी ने बैग में कारतूस रखा दिया है।