{"_id":"672a234cad06c502c908f6eb","slug":"youth-and-transport-owner-attacked-for-intervening-in-a-fight-lucknow-news-c-13-1-lko1028-939754-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झगड़े में बीच-बचाव करने पर युवक व ट्रांसपोर्ट मालिक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झगड़े में बीच-बचाव करने पर युवक व ट्रांसपोर्ट मालिक पर हमला
Tue, 05 Nov 2024 07:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पर दबंगों ने युवक व ट्रांसपोर्ट मालिक पर हमला कर दिया। घायल युवक कार्तिकेय ने अमीनाबाद थाने में केस दर्ज कराया है।
बाजारखाला के मोतीनगर निवासी कार्तिकेय प्रताप सिंह रविवार रात नौ बजे अमीनाबाद स्थित श्याम लाल चाट भंडार में टिक्की खा रहे थे। इस बीच पड़ोस में कुछ लोग झगड़ने लगे। कार्तिकेय और ट्रांसपोर्ट मालिक अशोक कुमार सिंह बचाव करने पहुंच गए। झगड़ रहे बउवा जायसवाल, शोभित सोनकर और अन्य अज्ञात ने दोनों पर धारदार हथियार व हाथ में पहनने वाले डस्टर से हमला कर दिया। मदद के लिए पहुंचे अरुण कुमार प्रजापति से भी मारपीट की और उनकी चेन लूट ली। पुलिस ने विकासनगर सेक्टर-5 निवासी शोभित सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है।