{"_id":"6a554e416e2fd12a7b0035d7","slug":"young-womans-body-found-in-room-murder-suspected-lucknow-news-c-13-lko1096-1826841-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
Tue, 14 Jul 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
रंजना कनौजिया की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडंबा। मड़ियांव के प्रीतिनगर में सोमवार दोपहर रंजना कनौजिया (20) का शव कमरे में फर्श पर मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के अनुसार, रंजना के पिता लक्ष्मण कनौजिया कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। सोमवार दोपहर वह घर लौटे तो रंजना कमरे में अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ी मिली। उसे उठाकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रारंभिक जांच में फंदा लगाकर आत्महत्या की आशंका है। संभवतः फंदा लगाने के दौरान रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गई। वहीं परिजनों का कहना है कि मौके पर न तो रस्सी मिली और न ही गले में फंदा था। हालांकि गले पर कसाव के निशान थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।