फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young woman hangs herself demand for questioning of acquaintance.

Lucknow News: युवती ने लगाया फंदा, परिचित से पूछताछ की मांग

Fri, 02 Oct 2026 02:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Young woman hangs herself demand for questioning of acquaintance.
लखनऊ। बख्शी का तालाब निवासी लक्ष्मी गौतम (23) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूलरूप से लखीमपुर खीरी के रैना गांव की रहने वाली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लक्ष्मी के कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। बहन सुजीता ने आशियाना निवासी एक युवक से पूछताछ की मांग की है।
विज्ञापन

सुजीता ने बताया कि इसी साल निजी इंस्टीट्यूट से नर्सिंग का कोर्स पूरा किया था। बहन की दिल्ली में नौकरी भी लग गई थी और 12 अक्तूबर को उन्हें दिल्ली जाना था। बताया कि बहन की आशियाना के रहने वाले युवक से बातचीत होती थी। बताया कि सोमवार शाम करीब 4:30 बजे वह दवा लेने गई थीं। निकलते समय फोन पर उसका किसी युवक से झगड़ा हो रहा था। रात करीब आठ बजे वह जब कमरे पर पहुंचीं तो देखा कि लक्ष्मी का शव दुपट्टे से पंखे के सहारे लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर लक्ष्मी का मोबाइल कब्जे में ले लिया। सुजीता ने अंदेशा जताया कि युवक किसी बात को लेकर बहन को परेशान कर रहा था। लक्ष्मी के परिवार में पिता उमाशंकर, मां रामदेवी, दो बहनें और एक भाई है। इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक घरवालों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed