{"_id":"63db69492d50b6481e075cc9","slug":"young-man-uploaded-a-video-on-instagram-by-putting-a-noose-around-his-neck-police-saved-his-life-in-lucknow-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ई-मेल से बच गई जिंदगी: गले में फंदा डालकर युवक ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो, पुलिस ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ई-मेल से बच गई जिंदगी: गले में फंदा डालकर युवक ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
Thu, 02 Feb 2023 01:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 02 Feb 2023 01:46 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में एक युवक ने गले में फंदा डालकर वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इंस्टाग्राम सोशल मीडिया टीम ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को इसका अलर्ट भेजा। डीजीपी कार्यालय से पुलिस मौके पर भेजी गई। पुलिस ने युवक को बचाया और उसकी काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का प्रयास करते हुए वीडियो अपलोड किया तो पुलिस तत्काल एक्शन में आई। डीजीपी मुख्यालय के जरिए युवक के घर पुलिस भेजकर उसकी काउंसिलिंग कराई गई।
प्रकरण गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना विजयनगर क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार की रात अपने गले में फंदा डाला और पंखे पर झूलने संबंधी आत्महत्या के प्रयास का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। तत्काल इंस्ट्राग्राम सोशल मीडिया प्लेटफार्म की टीम ने इस बाबत पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के ज़रिए एलर्ट किया।
पुलिस टीम ने आनन-फानन युवक की लोकेशन ली और कमिश्नरेट गाजियाबाद को सूचित कर दिया। थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने रात में ही युवक के घर जाकर उससे मुलाकात कर उसकी समस्या की जानकारी ली।
विज्ञापन
पता चला कि युवक को व्यवसाय में 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ था, जिससे वह अवसाद में था। अवसाद में ही उसने आकर इस प्रकार का वीडियो अपलोड किया। उसकी काउंसिलिंग की गई। युवक ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। प्रभाारी निरीक्षक ने युवक के परिजनों को बुलाकर युवक को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।