{"_id":"5f4e1b1d8ebc3e54b92343f1","slug":"young-man-strangled-to-death-eyes-also-shattered-body-thrown-in-river","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली करने गए युवक की गला दबाकर हत्या, आंख भी फोड़ी, शव नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली करने गए युवक की गला दबाकर हत्या, आंख भी फोड़ी, शव नदी में फेंका
Tue, 01 Sep 2020 03:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Sep 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
गोंडा में उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी एक आंख को फोड़ दिया और शव को घाघरा नदी में फेंक दिया। कुछ लोगों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा, तो पुलिस को सूचना दी।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव निवासी 18 वर्षीय राज वीर सिंह उर्फ राजू पुत्र उमेश सिंह बीते 30 अगस्त की शाम को धान की फसल की रखवाली करने घर से गया था। इसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। उसकी लाश घाघरा नदी में तैरती हुई मिली। मृतक राजवीर सिंह के भाई रणधीर सिंह उर्फ राजू ने बताया कि 3 अप्रैल को उसके चाचा लाठी सिंह की हत्या रंजिश में कर दी गई थी। उसमें वह खुद गवाह था।
बताया जाता है कि कुछ लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं, जिसको लेकर उस को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मृतक के भाई रणधीर सिंह का कहना है कि प्रतिदिन वह धान की फ़सल रखवाली के लिए जाता था। गत 30 अगस्त को वह घर पर नहीं था। उसने बताया कि उसकी गला दबा कर हत्या की गई । इसके बाद उसकी एक आँख को भी फोड़ दिया गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई रणधीर सिंह उर्फ राजू ने बताया कि पेशबन्दी में ही गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा मृतक के राजवीर सिंह के खिलाफ में दर्ज कराने की तहरीर थाने पर दी है। गांव के ही दिनेश सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम को वह अपने धान की फसल को देखने गया था। तभी नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई पड़ा। शव जब नदी से बाहर निकाला गया, तब उसकी पहचान हो पाई। शव मिलने की जानकारी होते ही उमरीबेगम गंज के थानाध्यक्ष रतन पांडेय मौके पर पहुचे और शव के लिए पोस्टमार्टम भेजवाया।