UP News: अंदर से बंद था फ्लैट का डोर, दोस्त ने बुलाई पुलिस... खून से लथपथ मिला IAS एसपिरेंट; पिस्टल पड़ी मिली
राजधानी में IAS एसपिरेंट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इससे जान बच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार देर रात फ्लैट में युवक ने खुद को अवैध पिस्टल से गोली मार ली। पुलिस ने दोस्तों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी जान खतरे से बाहर है। पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस और एक खोखा मिला है।
घटना इंदिरानगर थाना क्षेत्र के मथुरा विहार की है। यहां दशरथ अपार्टमेंट के फ्लैट में गोरखपुर के रहने वाले तंजीम नियाजी (34) अकेले रहते हैं। वह आईएएस की तैयारी कर रहे हैं। इस कारण वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। देर रात उन्होंने खुद को पिस्टल से गोली मार ली।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई
इसी बीच बाराबंकी निवासी उनके दोस्त फ्लैट पर पहुंच गए। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। दोस्तों ने अरविंदो चौकी इंचार्ज को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने आनन-फानन दरवाजा तोड़कर अरविंदो को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।