फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man murdered in Lucknow by slitting his throat with sharp weapon police is investigating

Lucknow News: पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति आधी रात घर में घुसा, प्रेमी को दौड़ाकर गड़ासे से काट डाला

Mon, 16 Jun 2025 10:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 10:21 AM IST
सार

लखनऊ में गड़ासे से गला काटकर युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
young man murdered in Lucknow by slitting his throat with sharp weapon police is investigating
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पत्नी के दूसरी शादी करने से नाराज पति ने साथी के साथ मिलकर रविवार की देर गड़ासे से गला काटकर उसके प्रेमी की हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन


घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मवई कला गांव की है। गांव निवासी संजय (40) की हत्या हुई है। मां रामदुलारी ने बताया कि बेटा संजय डाला चलाता था। उसकी शादी बरौरा हुसैन बाड़ी, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ निवासी रानी से हुई थी। शादी के बाद उसके संबंध पड़ोसी महिला मीरा से हो गए थे। 
विज्ञापन


इस कारण उसने तीन साल पहले अपनी पत्नी रानी को छोड़कर मीरा से शादी कर ली। इससे मीरा का पहला पति सुनील निवासी मड़ियांव, संजय से रंजिश मानने लगा। उसने कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा खटखटाया बोले- हम संजय के दोस्त हैं

रविवार आधी रात करीब 12 बजे दो अज्ञात लोगों ने संजय का दरवाजा खटखटाया। अंदर से मां रामदुलारी बोली तो उन्होंने कहा हम संजय के दोस्त हैं। इस पर उन्होंने दरवाजा खोल दिया। अंदर आते ही आरोपियों ने रामदुलारी का गला दबाकर जमीन पर पटक दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर संजय दौड़ा। 

इसी समय आरोपियों ने घर में रखा चारा काटने वाला गड़ासा उठाकर संजय पर हमला कर दिया। कई वार किए तो वह लहूलुहान होकर चीखता हुआ घर के बाहर भागा। आरोपियों ने संजय को घर के सामने से निकली नहर में गिरा दिया। गड़ासे से कई वार करके उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

घर में दादी के साथ दो पोते अजीत (9) और अनुराग (6) भी रहते हैं। चीख पुकार सुनकर पोते भी उठकर दौड़े। शोन सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही अफसरों को घटना की जानकारी दी। देर रात ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, जब मां रामदुलारी की चीख निकली तो गांव के लोगों की भीड़ लग गई। सभी लोग संजय को ढूंढने नहर की तरफ दौड़े। घर से लेकर नहर तक खून पड़ा था। नहर में संजय का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। आरोपी मौके से भाग चुके थे। संजय को पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed