फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man murdered in a dispute over drinking alcohol to father in lucknow

Lucknow Murder: पिता को शराब पिलाने के विवाद में युवक की हत्या, गला रेतकर नाले में फेंका शव

Sun, 19 Jun 2022 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Jun 2022 10:05 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में पिता को शराब पिलाने के विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का ईंट-पत्थर से सिर कूंच डाला और फिर गला रेतकर हत्या के बाद शव नाले में फेंका दिया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Young man murdered in a dispute over drinking alcohol to father in lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में चौक के फूलमंडी में कंचन मार्केट के पास शुक्रवार रात जरदोजी कारीगर शाहिद मिर्जा (28) की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को छिपाने के लिए पास में ही बहते नाले में फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता को शराब पिलाने से विवाद शुरू हुआ। 
विज्ञापन


वहीं रात को वारदात के पहले आरोपियों ने युवक को शराब पिलाई फिर ईंट-पत्थर से सिर कूंचा और गला रेतकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, इमामबाड़ा आकड़-बाकड़ के पास रहने वाले शाहिद मिर्जा जरदोजी का काम करता था। उसके भाई आसिम मिर्जा के मुताबिक, पिता अकबर मिर्जा को पहले शराब पीने की लत थी, लेकिन पिछले पांच-छह साल से शराब नहीं पी रहे थे। शुक्रवार दोपहर मोहल्ले के रहने वाले बकरीदी, उसके साथी चंदू और दो अन्य लोग पिता को बहाने से बुलाकर साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनको शराब पिला दी। पिता को शराब पिलाते हुए शाहिद ने देख लिया। उसने वीडियो बनाकर भेजा। वीडियो देखकर भाई के साथ मौके पर पहुंचे तो विरोध किया और पिता को लेकर घर आ गए। जब पिता को लेकर वापस आ रहे थे तभी आरोपियों से कहासुनी भी हुई थी।

आसिम के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह अपने भाई शाहिद के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान वहां बकरीदी पहुंचा। वह शाहिद को बात करने के बहाने नींबू पार्क लेकर गया। वहां चंदू व उसका एक अन्य साथी मौजूद था। वहां बातचीत के दौरान शराब पिलाकर चौक फूलमंडी लेकर गए। 

वहां ईंट-पत्थर से भाई का सिर कूंच दिया। इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव नाले में फेंक कर भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और ट्रॉमा लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर दो को दबोचा
हत्या के बाद आरोपी शव को हुसैनाबाद कॉलेज के पीछे वाले नाले में फेंककर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज होने पर आसपास के लोग वहां जुट गए। भीड़ जुटती देख आरोपी वहां से भागने लगे। लेकिन संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने आरोपियों को दौड़ा लिया जिसमें बकरीदी व चंदू को लोगों ने पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं एक आरोपी भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। 

इंस्पेक्टर चौक प्रशांत कुमार मिश्र के मुताबिक, शाहिद का दोपहर में पिता को शराब पिलाने के विवाद में बकरीदी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद देर रात बकरीदी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बकरीदी, चंदू समेत तीन के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज कर दोनों नामजद आरोपितों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed