{"_id":"63656f53a60eb723147a2303","slug":"young-man-killed-his-girl-friend-lucknow-news-lko655643073","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार पर चिढ़े प्रेमी ने गला रेतकर मार डाला युवती को, खेत में मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार पर चिढ़े प्रेमी ने गला रेतकर मार डाला युवती को, खेत में मिला खून से लथपथ शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी में दुबग्गा के मौराखेड़ा निवासी कविता (17) की शुक्रवार सुबह गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव खेत में मिला।
जांच के दौरान पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि कविता का गांव के रोहित नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था। सुबह दोनों में विवाद हुआ था।
आरोप है कि रोहित शादी के लिए दबाव बना रहा था और कविता ने इनकार कर दिया था। कविता के पिता ने हत्या का नामजद केस दर्ज कराया है।
जेहटा के मौरा खेड़ा निवासी रमेश रावत की बेटी कविता सुबह करीब छह बजे गांव के छोटे लाल यादव के खेत की तरफ गई थी।
काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद खून से लथपथ शव छोटेलाल के खेत में पड़ा मिला।
पिता की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया ने पड़ताल शुरू की। इस बीच डीसीपी दक्षिण राहुल राज भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी के मुताबिक, परिजनों ने गांव के रोहित नाम के युवक पर आरोप लगाया है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, कविता व रोहित के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर पड़ताल शुरू की गई। सामने आया कि रोहित कई दिनों से शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन कविता तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह भी इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद रोहित ने चाकू से कविता का गला रेतकर हत्या कर दी।
दोपहर में आई रोहित के खुदकुशी की खबर
पुलिस के मुताबिक, अभी कविता की हत्या के संबंध में पड़ताल चल रही थी। इस बीच दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि रोहित ने खुदकुशी कर ली। पुलिस व ग्रामीणों ने आसपास के बाग व अन्य झाड़ियों में दो घंटे तक तलाश की, लेकिन न तो रोहित मिला और न ही उसका शव।
कविता ने शादी से मना किया इसीलिए मैने मार दिया
पुलिस के मुताबिक, वारदात के कुछ देर बाद आरोपी रोहित ने व्हाट्सएप पर स्टेटस पोस्ट किया। इसमें दो पन्ने का पत्र था। इसमें लिखा है कि ‘कविता ने शादी करने के लिए मना किया, इसीलिए मैंने मार दिया।’ पत्र में लिखा कि मेरे माता-पिता मुझे माफ करना, तुम्ही ने कहा जाओ मर जाओ, आप दोनों हमेशा खुश रहो। कविता की मम्मी से कहना चाहूंगा कि मैंने तुम्हारी बेटी से मोहब्बत की तभी मैने कहा था कि कविता से मुझे शादी करनी है। अगर आपकी नजर में मोहब्बत करके शादी करना जुर्म है तो मैंने किया है। सॉरी कविता की मम्मी मैं कविता का साथ मरते दम तक नहीं छोड़ सकता। अगला जन्म हो तो सच्ची मोहब्बत न हो, मेरे पास बस...। इसके बाद अंग्रेजी में आईलवयू एसबीआर नीचे रोहित ब्रो लिखा। इसके अलावा भी पत्र में कई बातों का जिक्र किया है। दो पन्नों के पत्र में उसने अंतिम में लिखा कि मेरे मम्मी-पापा तुम्हारी परवरिश में कोई कमी नहीं है। माफ करना मम्मी-पापा। कविता को मारकर मैं भी मर जाऊंगा। पुलिस से भी एक निवेदन किया है कि वह दोनों के शव का पोस्टमार्टम न कराए। यह पत्र रोहित ने दो नवंबर को लिखा था। इसकी तारीख भी दर्ज है।