फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man kidnapped for land worth six billion, rescued

Lucknow News: छह अरब की जमीन के लिए युवक का अपहरण, छुड़ाया

Wed, 25 Sep 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped for land worth six billion, rescued
एसपी कार्यालय के सभागार में चोरी व अवैध वसूली की घटना के पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद
रायबरेली। लखनऊ स्थित करीब छह अरब की जमीन हथियाने के लिए एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने युवक को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के साथ रंगदारी वसूलने का कार्य भी करते थे।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ के हाइड्रिल कॉलोनी जयराजपुरी सरोजनी नगर निवासी नंदकिशोर कश्यप लखनऊ की यश इन्फ्राबेल्ट प्राइवेट कंपनी के दंपती मालिक का नौकर था। दंपती आशा व एसके मित्तल ने अपने जिंदा रहते लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित करीब छह अरब कीमत की जमीन नंदकिशोर के नाम प्राधिकारी हस्ताक्षर (अथारिटी सिग्नेचर) कर दिया था। आशा मित्तल की 2014 व उनके पति एसके मित्तल की 2016 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद नंदकिशोर को डर सता रहा था कि उसकी जमीन कोई हथियाना न ले, इसलिए वह कभी लखनऊ तो कभी रायबरेली में छिपकर लगने लगा था। रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के रजवापुर गांव मंनिवासी सूरज यादव और लालगंज कस्बे के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी नीरज पांडेय को कहीं से जानकारी हो गई कि नंदकिशोर मौजूदा समय में गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के रजवापुर में रह रहा है। उसके नाम अरबों की जमीन है। इस पर दोनों ने नंदकिशोर का अपहरण कर जमीन लिखाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने भदोखर थाना क्षेत्र के कोला हैबतपुर गांव निवासी प्रथम पांडेय, उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली निवासी हंसराज, शिवम कुमार को पैसा देकर उसके अपहरण के लिए बुलाया। रविवार शाम सभी ने नंदकिशोर का अपहरण कर लिया और उसे एक गाड़ी पर बैठा लिया। सूरज व नीरज ने पीड़ित को 10 लाख रुपये दिए और कहा कि यह जमीन उनके दोस्त के नाम लिख दो।

इसी दौरान सूरज चोरी करने की नियत से रजवापुर गांव चला गया। इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सूरज ने नंदकिशोर के अपहरण करने की बात बता दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नंदकिशोर को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया।


मौके से मुख्य आरोपी नीरज पांडेय फरार हो गया। चार आरोपियों को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पूछताछ में गुरुबख्शगंज और बछरावां कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं और रंगदारी वसूलने की बात भी सामने आई। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 23 हजार 700 और अवैध वसूली के दो हजार रुपये, तमंचा, एक कार और एक जोड़ी पायल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed