{"_id":"6a135f5ad8724a9c860ed2ca","slug":"young-man-drowns-in-gomti-river-while-bathing-with-friends-lucknow-news-c-13-lko1070-1752731-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साथियों के साथ नहाने गया युवक गोमती नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साथियों के साथ नहाने गया युवक गोमती नदी में डूबा
Mon, 25 May 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
बख्शी का तालाब। सैरपुर के सरौरा गांव के पास गोमती नदी में नहाने गए निर्मल कुमार (22) की डूबकर मौत हो गई। निर्मल मूलरूप से सीतापुर के बिसवां के रहने वाले थे और यहां मड़ियांव के शेरवानी नगर में रह रहे थे।
वह रविवार की दोपहर पांच-छह साथियों के साथ सरौरा स्थित गोमती नदी में नहाने गए थे। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद साथियों का शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। सूचना पर सैरपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर राम लखन, अवधेश व अजय की मदद से पौन घंटे के प्रयास के बाद निर्मल का शव बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि मौके पर निर्मल के परिजन भी आ गए थे। फिलहाल उन लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।