{"_id":"665d017105f26e19840f4f77","slug":"young-man-digital-arrested-due-to-fear-of-cbi-three-lakhs-recovered-lucknow-news-c-13-lko1012-742674-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीबीआई का भय दिखा युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, वसूले तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीबीआई का भय दिखा युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, वसूले तीन लाख
Mon, 03 Jun 2024 05:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सीबीआई की कार्रवाई का भय दिखाकर जालसाज ने निजी कंपनी के कर्मचारी से तीन लाख रुपये वसूल लिए। मामले में विकासनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विकास विहार के मनोज गुप्ता बाराबंकी में कुर्सी रोड स्थित गोयल एग्रो कंपनी में काम करते हैं। उनके मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास एक कॉल आई। फोनकर्ता जालसाज ने बताया कि वह दूरसंचार निगम से बोल रहा है। आपका मोबाइल नंबर बंद किया जा रहा है।
कारण पूछने पर आरोपी ने बताया कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधि में हुआ है। इसलिए सीबीआई कार्रवाई कर रही है।
दूर संचार निगम को भी आपका नंबर बंद करने के संबंध में एक पत्र मिला है। साथ ही आपको डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है।
यह सुनकर मनोज घबरा गए और जालसाज के बताए गए खाता संख्या में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद मनोज ने जब यह बात परिचितों को बताई तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।