{"_id":"673f3796cd60e2781a07741c","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-hotel-room-in-lucknow-girlfriend-found-unconscious-on-bed-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डोली की जगह उठी अर्थी: 12 दिन बाद जानी थी बरात, होटल के कमरे में मिली लाश... प्रेमिका बेड पर बेसुध पड़ी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली की जगह उठी अर्थी: 12 दिन बाद जानी थी बरात, होटल के कमरे में मिली लाश... प्रेमिका बेड पर बेसुध पड़ी मिली
Thu, 21 Nov 2024 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:14 PM IST
सार
राजधानी में होटल के कमरे में युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली। प्रेमिका बेड पर बेसुध पड़ी थी।12 दिन बाद युवक की बरात जानी थी। इससे पहले ही मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में पारा इलाके के होटल में युवक ने पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। जबकि, प्रेमिका बेसुध हालत में मिली। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। युवक के परिजनों ने युवती पर ब्लैकमेलिंग व हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक की चार दिसंबर को शादी होनी थी।
विज्ञापन
पारा के डॉक्टर खेड़ा निवासी निजी पैथोलॉजी कर्मी अभिषेक वर्मा (25) बुधवार को शादी के लिए बैंड बुक करने की बात कहकर निकले थे। देर रात उनके नहीं लौटने पर परिजनों ने कॉल की तो उनका फोन बंद था। परिजनों व दोस्तों ने उनको तलाशना शुरू किया। बृहस्पतिवार तड़के दोस्तों ने अभिषेक की बाइक पारा के पूर्वीदीन खेड़ा स्थित होटल मिस्टर क्राउन इन टू इन के सामने खड़ी देखी। होटल में पूछताछ की तो पता चला कि अभिषेक महिला मित्र के साथ कमरा नंबर बी-1 में रुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कमरे का दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिलने पर मास्टर की से दरवाजा खोला गया। अभिषेक का शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका हुआ था। महिला मित्र बेसुध हालत में बेड पर पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि युवती ने नींद की गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया था। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
