फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young lady died due to electric shock in lucknow

बंदरों को भगाने के लिए छत पर दौड़ाया करंट, छात्रा आ गई चपेट में और हो गया ये हादसा

Tue, 11 Sep 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Sep 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
young lady died due to electric shock in lucknow
रिचा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में अमीनाबाद के भूसामंडी में पड़ोसी की छत पर दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर एमकॉम की छात्रा रिचा केसरवानी (22) की मौत हो गई। वह सोमवार सुबह योग करने छत पर गई तो पड़ोसी की छत तक तार बंधी पतंग पड़ी दिखी। उसने जैसे ही पतंग हटाने को तार छुआ, उसे तेज करंट लगा। परिवारीजनों ने पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिचा कौशांबी के सिराथू की रहने वाली थी और बचपन से भूसामंडी स्थित ननिहाल में रह रही थी। उसके मामा पवन ने कहा कि वह अवध कॉलेज से एमकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रही थी।
विज्ञापन


15 सितंबर को उसकी यूपीटीयू की परीक्षा थी। वह रोजाना सुबह छत पर योग और कसरत करती थी। सोमवार सुबह करीब साढे़ छह बजे वह छत पर पहुंची तो तार बंधी पतंग पड़ी देखी। रिचा ने उसे हटाने को जैसे ही तार छुआ, उसे तेज झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चीखते हुए छत से नीचे सीढ़ियों की ग्रिल पर गिर पड़ी। शोर सुनकर मामी राधिका दौड़ी तो उसे ग्रिल पर पड़ा देख होश उड़ गए। रिचा के दूसरे मामा देवेंद्र व अन्य परिवारीजन भी आ गए। रिचा को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मां-बहन का बनना चाहती थी सहारा

young lady died due to electric shock in lucknow
इसी छत पर हादसे का शिकार हुई रिचा - फोटो : अमर उजाला
मेधावी रिचा की मौत से परिवार सदमे में है। पवन ने बताया कि उसके पिता राजेश केशरवानी की बचपन में ही मौत हो चुकी है। मां विनीता कौशांबी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं और वहीं ससुराल में रहती हैं।

बड़ी बहन सौम्या मां के साथ रहती है। वह फिलहाल कुछ नहीं कर रही है। रिचा पढ़-लिखकर मां और बड़ी बहन का सहारा बनना चाहती थी। वह बैंक की नौकरी कर परिवार का खर्च उठाना चाहती थी।

पवन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला आरिफ खान बंदरों को भगाने के लिए अपनी छत पर तार बिछाकर करंट दौड़ा देता है। कहीं से तार बंधी पतंग उनके मकान की छत से होते हुए आरिफ के घर की छत पर गिरी।

रिचा ने पतंग हटाने के लिए तार छुआ तो झटका खाकर नीचे गिर पड़ी। उन्होंने रिचा की मौत के लिए आरिफ को जिम्मेदार बताते हुए उसके खिलाफ अमीनाबाद पुलिस को तहरीर दी है।

इलाकाई लोगों ने बताया कि आरिफ खान के मकान की छत पर दौड़ रहे करंट से कई बंदरों और पक्षियों की मौत हो चुकी है। मुहल्लेवालों ने विरोध भी किया पर उसने करंट दौड़ाना बंद नहीं किया। सोमवार सुबह हादसे के बाद मुहल्ले के लोगों में उसके खिलाफ आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed