{"_id":"5fc9373076334a1e9c7f59fa","slug":"young-farmers-are-now-given-prizes-in-sugarcane-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना प्रतियोगिता में अब युवा किसानों को भी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना प्रतियोगिता में अब युवा किसानों को भी पुरस्कार
Fri, 04 Dec 2020 12:36 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
गन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना प्रतियोगिता में अब युवा किसानों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। गन्ना विभाग ने यह अनूठी पहल गन्ना खेती को उद्यमिता से जोड़ने तथा युवाओं को मिट्टी से जुड़ाव के लिए प्रोत्साहित करने को की गई है।
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने किसानों की युवा पीढ़ी को गन्ना खेती से जोड़ते हुए स्वरोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी के अनुपालन में गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने राज्य गन्न प्रतियोगिता 2021-22 से गन्ना प्रतियोगिता पुरस्कारों की श्रेणी में अब युवा गन्ना किसान को भी शामिल कर लिया है।
उन्होंने इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि गन्ना पुरस्कारों में नई श्रेणी को शामिल करने से गन्ने की खेती के प्रति युवा किसानों का रुझान बढ़ेगा। साथ ही नवोन्मेषी तकनीकों के प्रयोग को भी बल मिलेगा। अच्छे उत्पादन से युवा गन्ना किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग कृषि कार्य को सम्मानजनक महसूस नहीं करता है। इन युवा किसानों से गन्ना आयुक्त संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
पुरस्कार राशि बढ़ाई:
भूसरेड्डी ने बताया कि आगामी प्रतियोगिता (वर्ष 2021-22) से राज्य गन्ना प्रतियोगिता के विजेता किसानों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। अब प्रतियोगिता की पांचों श्रेणियों पेड़ी, शीघ्र पौधा, सामान्य पौधा, ड्रिप इरीगेशन विधि से सिंचाई तथा युवा गन्ना किसान के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले कृषकों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार एवं 7500 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। गन्ना उत्पादन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए किसानों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।