{"_id":"696ab035c03cdbdc660b5c84","slug":"young-businessmen-should-not-bow-down-to-corruption-sandeep-bansal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1563462-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आगे न झुकें युवा व्यापारी: संदीप बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के आगे न झुकें युवा व्यापारी: संदीप बंसल
Sat, 17 Jan 2026 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने स्पष्ट कहा कि युवा व्यापारी भ्रष्टाचार के समक्ष घुटने न टेकें। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अनावश्यक रूप से परेशान करता है तो उसकी सूचना संगठन को दें। व्यापारियों की मदद के लिए युवाओं की 200 सदस्यीय विशेष टीम तैयार की गई है, जो हर स्तर पर सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत विभागीय मंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई जाएगी। जलकर, बाजारों की समस्याएं और जीएसटी की विसंगतियों सहित अन्य मुद्दों पर संगठन सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाएगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि संगठन हर जनपद में व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। शीघ्र ही संयुक्त बैठक कर समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। जो व्यापारी उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर संयोजक अश्वन वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ने प्रादेशिक टीम में शामिल किया। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि अलीगंज, निशातगंज, इंदिरानगर, ऐशबाग, तेलीबाग और फैजुलागंज इकाइयों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, महिला प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल, महामंत्री बीनू मिश्रा, हिना सिराज खान, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, उद्योग प्रकोष्ठ प्रभारी आदि मौजूद रहे।