{"_id":"6ad3dbb688f317938f021774","slug":"young-artists-brought-the-ramayana-to-life-through-their-performance-lucknow-news-c-13-lko1070-1970882-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नन्हे कलाकारों ने मंचन से जीवंत की रामायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नन्हे कलाकारों ने मंचन से जीवंत की रामायण
Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
अवध कॉलेजिएट में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव।
लखनऊ। अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने शनिवार को सुरजीत सिंह पार्क में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
प्रबंधक सर्वजीत सिंह और प्रबंध निदेशिका जतिंदर वालिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए श्रीनिवास सैनी रहे। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने गुब्बारों से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने रामायण के पात्रों, दूसरी के बच्चों ने डांडिया, तीसरी के विद्यार्थियों ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों और चौथी के बच्चों ने राम की रावण पर विजय का मंचन किया। इस मौके पर निर्देशिका डॉ. ब्रह्मजोत कौर और प्रधानाचार्या इंदु चंदेल, नीरजा सिंह, देबजानी मुखर्जी व अनिता झा मौजूद रहीं। (संवाद)