फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young artist dies after nose surgery, riots

Lucknow News: नाक के ऑपरेशन के बाद युवा कलाकार की मौत, हंगामा

Sat, 20 Sep 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Young artist dies after nose surgery, riots
प्रिंस यादव की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत करवाया।
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के साउथ सिटी स्थित आशीर्वाद सुपरस्पेशलियटी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार शाम नाक के ऑपरेशन के बाद युवा कलाकार प्रिंस यादव (19) की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है सीएमओ को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वृदांवन निवासी प्रिंस को साइनस की दिक्कत थी। आशीर्वाद हॉस्पिटल के डॉक्टर ने नाक की हड्डी के ऑपरेशन की सलाह दी। बृहस्पतिवार शाम उन्हें ओटी में ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद प्रिंस की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि बेहोशी के ओवरडोज से मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन तीन घंटे तक मामले को दबाए रखा। परिजनों ने जब बेटे के बारे में पूछताछ करते हुए हंगामा शुरू किया, तब उसकी मौत की जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीएमओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।



बेटे की मौत से टूटा परिवार

प्रिंस ने बचपन से ही अभिनय व डांस की दुनिया में नाम कमाने का सपना देखा था। वह कई वर्षों से मुंबई में रहकर संघर्ष कर रहे थे। भोजपुरी फिल्म में काम मिलने के बाद वह बेहद खुश थे। उनकी रील्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थी। कुछ वर्षों से प्रिंस ही माता-पिता और भाई-बहनों का सहारा था। उसकी कमाई से ही घर चलता था। प्रिंस के पिता राम बाबू यादव न्यूरो की बीमारी से जूझ रहे हैं।






वर्जन



कुशल डॉक्टर से ऑपरेशन करवाया गया, जो सफल भी रहा। ऑपरेशन के बाद हार्ट अटैक आने से मरीज की मौत हो गई।

- डॉ. रवि श्रीवास्तव, संचालक आशीर्वाद हॉस्पिटल





मरीज के इलाज से जुड़े दस्तावेज जुटाकर जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी बिंदुओं की पड़ताल होगी। अस्पताल दोषी मिला तो कार्रवाई की संस्तुति होगी।

- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ

प्रिंस यादव की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत करवाया।

प्रिंस यादव की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed