फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   you can finance your billy-goat this bakrid

अबकी बकरीद बकरा किस्तों पर, लेंगे क्या?

Thu, 02 Oct 2014 07:45 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
you can finance your billy-goat this bakrid

इस बकरीद महंगे हुए बकरे आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। लोग मोटी रकम खर्च करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में बाजारों में नए-नए तरीके को आजमाया जा रहा है। अब तक सामूहिक कुर्बानी का दस्तूर था, लेकिन अब लोग किश्तों पर बकरों को खरीद कर कुर्बानी कराने को तैयार हैं। जबकि इसको लेकर उलमा एकमत नहीं है।

कोई इसे जायज और कोई इसे नाजायज ठहरा रहा है। महंगाई का असर इस बार बकरा बाजारों पर इस कदर हावी है कि राजधानी की बकरा मंडी में बकरों के भाव आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन


दस हजार से दो लाख तक के बकरों की कीमतों से लोग परेशान हैं। वहीं इस बार सामूहिक कुर्बानी को लेकर कम से कम हिस्सा 1500 रुपये लिया जा रहा है।

मौलाना सैफ अब्बास नकवी का कहना है कि कुर्बानी कराने के लिए अगर उधार लिया जाए तो कोई हर्ज नहीं है लेकिन उसे साल पूरा होने से पहले अदा करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंसर भी हाजिर हैं जनाब...

you can finance your billy-goat this bakrid
कुर्बानी को लेकर लोग नए तरीके तलाश रहे हैं। ऐसे में आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे बकरों के भाव से परेशान लोग फाइनेंसर तलाश रहे हैं।

बाजारों में फाइनेंसर चक्कर काटने लगे हैं। लोग फाइनेंस कराकर बकरों को खरीदना भी शुरू कर चुके हैं। घंटाघर के सामने 10 से 80 हजार रुपये तक के बकरे के अलावा लाख व दो लाख के बकरे भी बाजार में बिक रहे हैं।

जो आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। व्यापारियों की मानें तो वे माल लाने के लिए फाइनेंस कराते हैं वहीं अब ग्राहक भी फाइनेंस के लिए तैयार हैं।

सुन्नी धर्मगुरु मौलाना अब्दुल वली फारूकी का कहना है कि ऐसी कुर्बानी की इस्लाम इजाजत नहीं देता।

शॉपिंग साइट पर भी हो रही बिक्री

you can finance your billy-goat this bakrid

ई-कॉर्मेस ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां अब सिर्फ कपड़े, जूते और स्मार्टफोन की ही खरीदफरोख्त नहीं होती है। हाल ही में ऑनलाइन वेबसाइट स्नैपडील ने कार की ‌बुकिंग की भी सर्विस शुरू की है। इतना ही नहीं अब यहां बकरें भी खरीदे और बेच जा सकते हैं।

आमतौर पर गांव की बाजारों और शहर की सड़क के किनारे बिकने वाले बकरे अब OLX वेबसाइट पर बिक्री के लिए मौजूद हैं।

पुरानी चीजों की बिक्री के लिए OLX एक लोकप्रिय वेबसाइट है जिसपर आप अपने कोई भी पुरानी चीज बेच सकते हैं, साथ ही ऐसी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। अब कुर्बानी के लिए लोग OLX पर अपने-अपने बकरे बेच और खरीद रहे हैं।

वेबसाइट पर बकरों की कीमत

you can finance your billy-goat this bakrid

देश भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) 6 अक्टूबर को मनाई जानी है। इस त्योहार में बकरे की कुर्बानी दी जाती है। हर साल ‌बाजार में बकरों की मांग और दाम दोनों ही बढ़ा जाते हैं।

ओएलएक्स पर बकरों की बिक्री के लिए कई विज्ञापन दिए गए हैं। बरेली, मेरठ, पटना, पुणे, दिल्ली जैसे कई शहरों के लोग यहां अपने बकरों की बिक्री कर रहे हैं।

ओएलएक्स वेबसाइट पर Bakra सर्च करते ही अलग-अलग कीमत के साथ कई बकरे नजर आ जाएंगे। यहां बकरे की कीमत 14 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed