फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi took a jibe at Akhilesh: Opposition parties are coming out of isolation as soon as elections are near, what to expect from those who wake up at 12 o'clock

योगी ने अखिलेश पर कसा तंज : चुनाव देख आइसोलेशन से बाहर निकल रहे विपक्षी दल, 12 बजे सो कर उठने वालों से क्या उम्मीद

Thu, 28 Oct 2021 06:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Oct 2021 06:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय पर्व और त्योहार के आते ही प्रदेश में दंगे शुरू हो जाते थे और व्यापारियों को कमाने नहीं दिया जाता था। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में पेशेवर अपराधी व्यापारियों को उत्पीड़न करते थे।

विज्ञापन
Yogi took a jibe at Akhilesh: Opposition parties are coming out of isolation as soon as elections are near, what to expect from those who wake up at 12 o'clock
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान खुद को घर में आइसोलेट करने वाले विपक्षी दलों के नेता विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देते ही बदले सुरों के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। बृहस्पतिवार को डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान के सभागार में आयोजित भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में स्वर्णकार समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी सीधा हमला बोला। योगी ने कहा कि दोपहर 12 बजे सो कर उठने वालों को प्रदेश की क्या जानकारी होगी, जनता उनसे क्या उम्मीद करेगी।

विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय पर्व और त्योहार के आते ही प्रदेश में दंगे शुरू हो जाते थे और व्यापारियों को कमाने नहीं दिया जाता था। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में पेशेवर अपराधी व्यापारियों को उत्पीड़न करते थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की मांग करने पर व्यापारियों के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज किए जाते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में सरकार चलाने वाले लोग अपने और अपने परिवार के लिए जीते थे। समाज, प्रदेश, किसानों और योजनाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं होता था। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाकर गरीब, वंचित, शोषित, आदिवासी सहित प्रत्येक वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों के नेता नए-नए नारों के साथ प्रदेश में अराजकता और गुंडागर्दी माहौल खड़ा कर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार के होते हुए वह अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश वही है, तंत्र वही है कि बस सरकारें बदली है। भाजपा सरकार ने कर दिखाया है कि सरकार बदलने के बाद कैसे व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा, बसपा सरकार होती तो त्योहार पर अराजकता होती
मुख्यमंत्री ने कहा कि हालही में नवरात्रि, विजयदशमी के भव्य आयोजन बिना किसी बंदिश के संपन्न हुए हैं यदि प्रदेश में सपा या बसपा की सरकार होती तो कितनी अराजकता होती इसका अनुमान लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दौरान केवल केंद्र व प्रदेश सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महामारी के समय कांग्रेस, सपा और बसपा कहां थे, उनके नेता जनता को अपने हाल पर छोड़कर आइसोलेशन में चले गए थे।


जनता को बताएं क्यों जरूरी है भाजपा की सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को वर्षों तक शासन करने का मौका मिला वहीं सपा और बसपा ने भी तीन-चार बार शासन किया है और वर्तमान में भाजपा सरकार का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक प्रहरी होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अवलोकन और समीक्षा कर समाज को बताए कि क्या सही है और क्या गलत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तबके को बताएं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार क्यों आवश्यक है, भाजपा ने क्या ऐसा किया है कि वह देश व प्रदेश की आवश्यकता बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed