{"_id":"6a107d09a8d3b22eba0936d7","slug":"yogi-says-congress-poor-upbringing-exposed-on-derogatory-remark-against-pm-modi-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी: योगी बोले-कांग्रेस के कुसंस्कार उजागर, पंकज चौधरी ने कहा-माफी मांगें कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी: योगी बोले-कांग्रेस के कुसंस्कार उजागर, पंकज चौधरी ने कहा-माफी मांगें कांग्रेस नेता
Fri, 22 May 2026 09:28 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 22 May 2026 09:28 PM IST
सार
अजय राय द्वारा पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के कुसंस्कार उजागर हुए हैं। कांग्रेस हताशा, निराशा और मानसिक दिवालियेपन के दौर से गुजर रही है। वहीं पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता माफी मांगें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विषय में की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को उजागर करती है।
सीएम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा और व्यवहार लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को चोट पहुंचाने वाला रहा है। इससे पहले कांग्रेस के युवराज भी अपनी टिप्पणियों के जरिए अपने कुसंस्कारों का परिचय दे चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। जनता का समर्थन लगातार घटने के कारण कांग्रेस के नेताओं में राजनीतिक संयम और शालीनता भी समाप्त होती जा रही है। जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा है, वह भारतीय लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

'पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगें कांग्रेस नेता'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने को कहा। उन्होंने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा पीएम मोदी के बारे में की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और कांग्रेस पार्टी की हताश मानसिकता को प्रदर्शित करती है।कांग्रेस आज राजनीतिक रूप से पूरी तरह दिशाहीन और जनसमर्थन विहीन हो चुकी है। उनके नेता व्यक्तिगत टिप्पणियों और अपमानजनक भाषा का सहारा लेकर अपनी कुंठा को उजागर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अजय राय के अस्वस्थ होने पर सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी, आज वही प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तथाकथित मोहब्बत की दुकान का वास्तविक चेहरा आज देश के सामने उजागर हो चुका है। उनके शब्दों में कटुता, व्यवहार में अहंकार और राजनीति में केवल विभाजन एवं नकारात्मकता दिखाई देती है।