फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi said, till now sports kits have been distributed to 60 thousand youth and Mahila Mangal Dal in the state

महिला हॉफ मैराथन : सीएम योगी ने कहा, प्रदेश में अब तक 60 हजार युवक और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट वितरित

Sun, 31 Dec 2023 03:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 31 Dec 2023 03:45 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि सीएम योगी ने कहा कि देश में बढ़ी खेल कूद की गतिविधियों का परिणाम है कि एशियाई खेलों में भारत पहली बार 107 पदक प्राप्त करता है। पैरा एशियाई खेलों में भारत को 111 पदक प्राप्त हुआ है। ये नये भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है। 

विज्ञापन
Yogi said, till now sports kits have been distributed to 60 thousand youth and Mahila Mangal Dal in the state
जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में महिला हॉफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। इसके लिए स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषा में कहा गया है कि 'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्' यानी शरीर के स्वस्थ रहने पर ही जीवन के सारे कार्य संभव हो पाएंगे। इस दिशा में पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में बहुत सारी खेल गतिविधियां आयोजित हुई हैं। फिट इंडिया, खेलो इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और हर जनपद में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना बड़े उदाहरण हैं, जो नये भारत को प्रदर्शित कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में रविवार को दुबग्गा चौराहे पर महिला हॉफ मैराथन में प्रतिभाग करने आयी खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला हॉफ मैराथन हम सबको नई प्रेरणा प्रदान करने वाला है। हम शारीरिक रूप से जितना स्वस्थ होंगे मानसिक रूप से भी उतना ही मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि हॉफ मैराथन का इस कार्यक्रम के माध्मय से डबल इंजन की सरकार महिला शक्ति के स्वालंबन, सम्मान और सुरक्षा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इसी भाव के साथ उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का अभियान को हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। सीएम योगी ने महिला हॉफ मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में विजेता को तीन लाख, उप विजेता को दो लाख तीसरे नंबर पर आने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed